Weather Update in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बारिश में राहत मिली है। मानसून के सामान्य से कमजोर होने से प्रदेश के कई जिलों का तापमान बढ़ गया है। आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप निकली है। साथ ही बिलासपुर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां बारिश थमने के बाद आज तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे लोग गर्मी और उमस से हलकान होते रहे।
Read Also- छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख भागे माओवादी, मौके से 38 लाख नकदी सहित हथियार बरामद
Weather Update in Chhattisgarh: हालांकि, अब फिर से एक-दो दिन बाद बारिश लौटने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर सूरजपुर और बलरामपुर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं अगले 4 दिनों तक सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। मौसम विभाग ने आज सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग में अगले 4 दिनों तक बारिश हो सकती है। साथ ही सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read Also- तिरंगे के साथ सेल्फी लेने से पहले जान लें ये जरुरी नियम, गलती करने पर हो सकती है 3 साल की जेल
Weather Update in Chhattisgarh: आपको बता दें कि प्रदेश में एक जून 2024 से अब तक राज्य में 756.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 12 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 377.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
Read Also- नाबालिक छात्रा के दुष्कर्म का Video Viral… जांच में जुटी पुलिस
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 687.1 मिमी, बलरामपुर में 1022.2 मिमी, जशपुर में 573.6 मिमी, कोरिया में 717.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 744.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।




