murder case in jashpur : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है।
Read Also- BRO में निकली इतने पदों पर भर्ती, ये है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी
murder case in jashpur : मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम पुरुषोतम धुरिया है। वह ग्राम बंसतपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, बीती रात को अपनी मां 65 वर्षीय प्रेमवती चौहान के साथ खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि, पुरषोत्तम ने अपनी मां को पीट-पीटकर हत्या कर दी।
Read Also- पांच ग्राम पंचायतों ने दी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी, ग्रामीणों ने रखीं 10 सूत्रीय मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन
रिश्तेदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
murder case in jashpur : घटना के बाद एक रिश्तेदार ने बागबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। बागबहार पुलिस ने आरोपी पुरषोत्तम धुरिया के खिलाफ धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




