Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    September 17, 2026

    बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट
    • PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-
    • बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम
    • संतोषी नगर में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में योग को मिलेगा बढ़ावा, पहले चरण में 1800 योग शिक्षकों की होगी नियुक्ति
    • भाजपा ने की जिला और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति, 36 जिलों और 5 संभागों में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…
    • वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बचेली सरकारी शराब दुकान घोटाला: काली डायरी में छिपा ‘सफेद सच’, कई अफसर–नेता भी हिस्सेदार?

    बचेली सरकारी शराब दुकान घोटाला: काली डायरी में छिपा ‘सफेद सच’, कई अफसर–नेता भी हिस्सेदार?

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 8, 2025 बस्तर संभाग No Comments4 Mins Read

    दंतेवाड़ा। बचेली सरकारी शराब दुकान में हुए करोड़ों के हेराफेरी कांड ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही नए खुलासे पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। बचेली थाना पुलिस को दुकान से मिली काली डायरी अब इस घोटाले की सबसे अहम कड़ी बन गई है। सूत्रों के अनुसार डायरी में पांच–पांच पैसे तक का हिसाब दर्ज है, जिसमें बड़े अधिकारियों से लेकर स्थानीय सफेदपोश नेताओं तक की हिस्सेदारी का ब्योरा मौजूद है।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने अब तक 1 करोड़ 52 लाख रुपये के लेनदेन की पूरी कहानी सार्वजनिक नहीं की है। डायरी में फ़ोनपे से किए गए कई ट्रांजैक्शनों का भी उल्लेख है, लेकिन पुलिस इस हिस्से को सामने लाने से बचती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि काली डायरी का पूरा सच सामने आ गया, तो जिले के कई बड़े नाम और वर्दीधारी भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

    सूत्र यह भी बताते हैं कि आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक अजय शर्मा के जिस किराए के मकान में वह रहता था, वहां से भी पुलिस ने बड़ी रकम बरामद की थी, मगर इस रकम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया। यही वजह है कि पूरे जिले में तरह–तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल रही हैं। लोग साफ कह रहे हैं कि “जांच वहीं रुकेगी जहां तक आरोपी चाहेगा… जांच के पन्ने खुले तो कई दिग्गज बेनकाब होंगे।”

    घोटाले में रक्षक कंपनी का ‘भक्षक’ कॉर्डिनेटर भी शामिल

    इस घोटाले में केवल आबकारी विभाग के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि सुरक्षा देने वाली रक्षक सिक्योरिटी कंपनी के एक कॉर्डिनेटर का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने सुपरवाइजर दीपक यादव, आबकारी उपनिरीक्षक अजय शर्मा, और रक्षक कंपनी के कॉर्डिनेटर अंकित तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज​ दिया है। बताया जा रहा है कि अंकित तिवारी ने रकम को हड़पने की साजिश रची थी। पुलिस रिमांड पर कड़ी पूछताछ होने पर कई और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

    इस प्रकरण में शामिल एक और आरोपी राकेश उईके पुलिस की पकड़ से अब भी दूर है। उसकी भूमिका घोटाले की परतें खोलने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    सुपरवाइजर दीपक यादव: बचेली का नया ‘नगर सेठ’

    जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि सुपरवाइजर दीपक यादव बचेली में जुआ–सट्टा और ऐय्याशी के लिए कुख्यात था। वह शहर में इतना प्रभावशाली हो चुका था कि कई लोगों ने उसे बड़ी रकम ब्याज पर (4याज) दे रखी थी। स्थानीय व्यापारियों और धनाढ्य लोगों के साथ उसका लगातार बड़ा वित्तीय लेन–देन चलता था।

    सूत्रों का दावा है कि दीपक यादव ने बचेली के निवासी पलाश मुखर्जी से भी भारी रकम ले रखी थी। यह लेन–देन ब्याज पर था या साझेदारी के रूप में — यह साफ नहीं हो पाया है। लेकिन चर्चा यह है कि जुए और सट्टे के धंधे में हिस्सेदारी को लेकर दोनों के बीच कोई बड़ी डील हुई थी, जिसके बाद कई बार दोनों के बीच विवाद भी सामने आए थे।

    दीपक यादव द्वारा शराब दुकान की सरकारी आय को जुए, सट्टे और अय्याशी में झोंकने की पुष्टि कई सूत्र कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस पहलू पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    पुलिस पर उठ रहे सवाल, जनता में बढ़ी बेचैनी

    पूरा शहर इस बात से हैरान है कि घोटाले की इतनी बड़ी रकम का चुपचाप लेन–देन कैसे संभव हुआ। लोग पूछ रहे हैं कि जब काली डायरी में साफ-साफ नाम दर्ज हैं, तो जांच क्यों धीमी है? क्या कुछ नामों को बचाने की कोशिश की जा रही है?

    नसर उल्लाह सिद्धकी DSP दंतेवाड़ा

    इस मामले में सभी बिंदुओं की जांच हो रही है, कॉर्डिनेटर, आबकारी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर की गड़बड़ी में मुख्य भूमिका है, साथ ही एक डायरी लेन देन की मिली हुई है जिस पर लेनदेन कई जगह कोडवर्ड से लिखा हुआ। जांच में जो भी तथ्य आते जायेगे। उस हिसाब से जांच आगे बढ़ेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.