Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    September 7, 2026

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    September 7, 2026

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    • वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर समेत छत्तीसगढ़ की सभी 11 में से 11 सीट जीत के भेजेगें दिल्ली: विष्णु देव साय

    बस्तर समेत छत्तीसगढ़ की सभी 11 में से 11 सीट जीत के भेजेगें दिल्ली: विष्णु देव साय

    adminBy adminApril 12, 2024Updated:April 12, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read

    Khabarwaad Bilaspur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले के नेलसनार में विजय महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताने की अपील की।

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज कांग्रेस धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर है और कांग्रेसी खुद ही कांग्रेस को समाप्त करने में तुले हैं। पिछले 5 वर्षों में इतना भ्रष्टाचार, जनता पर इतना अत्याचार कांग्रेस ने किया कि जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया।

    उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है। पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। देश को निराशा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और असुरक्षा की भावना से निकालकर PM मोदी ने आशा, खुशहाली और विकासवाद के नई बुलंदी पर पहुंचा दिया है।

    बस्तर को बीजापुर को भारत के विकास के मानचित्र में दिल्ली के साथ कदम से कदम ताल करते हुए देखने के लिए हमे महेश कश्यप एवं भाजपा को भारी मतों से जिताना होगा यही अपील करने मैं आज आप सबके बीच आया हूं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हम विकास की संभावनाओं को जानते हैं और विकास की गति और गहराई दोनों को जानते हैं। हमने पिछले 10 वर्षों में जो कर दिखाया है वह कांग्रेस पिछले कई दशकों तक में भी नहीं कर पाई है। बस्तर के विकास के लिए बीजापुर क्षेत्र के विकास के लिए विकास विरोधी कांग्रेस को सत्ता से कोसों दूर भगाना होगा और भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताना होगा यही मैं आप सभी से करबद्ध निवेदन करने आया हूं।

    मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कई दशकों तक आदिवासियों को केवल नाकारा हुआ समझकर, वोट बैंक समझकर, कांग्रेस ने छला है और अभी कैसे व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया है जो स्वयं भ्रष्टाचार, अपने ही नेताओं की हत्या की साजिश, नक्सलवाद को समर्थन देने का आरोपी है। कांग्रेस को हराने में भी कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और हार के डर से इतना बौखला गए हैं कि प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी तक दे रहे हैं। बस्तर की जनता उन्हें सबक सिखाने तैयार बैठी है।

    भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के वनवासियों का जीवन हमेशा विषम परिस्थितियों के बीच गुजरा है।समाज की पीड़ा समाज के दर्द को हमेशा देखते रहे है।

    लेकिन भारतीय जनता पार्टी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने मुझ जैसे गरीब परिवार के बेटे को टिकट देकर यह बता दिया कि भाजपा की नजर गांव, समाज और पार्टी के हित में पार्टी के विकास में पार्टी के माध्यम से जो समाज सेवा में जुटा हुआ है सभी पर होती है और एक न एक दिन उन्हे बड़ा अवसर जरूर मिलता है।

    आप सब के आशिर्वाद से मैं लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में पहुंचकर बस्तर के आम लोगों की आवाज बनूंगा। माननीय मोदी जी के साथ मिलकर बस्तर के विकास के लिए काम करूंगा। विष्णुदेव साय के साथ मिलकर कदमताल करूंगा

    उन्होंने कहा देश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के विकास के लिए बीजापुर के विकास के लिए जो कार्य किए हैं वह अनुकरणीय है। हम जिस सड़क रास्ते से आते हैं वह उन्हीं की देन है।

    Read also: CSPDCL ने 156 पदों की निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

    मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि पिछले पांच सालों तक छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं बस्तर के कांग्रेसी सांसद ने बस्तर को बद्तर बनाने के लिए किया लेकिन बस्तर के विकास लिए मोदी जी ने आवास, सड़क, बिजली, रेल और वनोपज का उचित दाम देने का काम जारी रखा। अब वक्त आ गया है बस्तर को डबल इंजन की रफ्तार से दौड़ाने का। महेश कश्यप को जिताकर भाजपा का 400 पार का लक्ष्य पूरा करें यही आप सभी से अपील करने आया हूं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bastar bastar latest news Bastar news bastar news aaj ka bastar news cg bastar news chhattisgarh bastar news in hindi bastar news live bastar news today bastar news video bastar talkies bastar today news breaking news c.g bastar news chhattisgarh news hindi news jagdalpur news latest news latest news in chhattisgarh madhya pradesh news news news in hindi news today pm modi bastar visit pm modi visit bastar news today news trending news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.