रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने और विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के समयबद्ध उत्तर तैयार करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेशभर के शिक्षा कार्यालयों में शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं।
संचालनालय द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि विधानसभा प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसीलिए संबंधित कार्यालयों को सप्ताहांत में भी खोलकर आवश्यक जानकारी संकलित करने और उत्तर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Also- दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हुए सीएम साय, बीजापुर मुठभेड़ पर बोले- जवानों का बलिदान हमेशा अमर रहेगा
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी और कर्मचारी सप्ताहांत पर उपस्थित रहकर विधानसभा सत्र से जुड़े सभी कार्यों को समय पर पूरा करें, ताकि विभाग की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले उत्तरों में किसी प्रकार की देरी न हो।
देखें आदेश





