Bilaspur Crime News : बिलासपुर में पुलिस ने गांजा सप्लाई करते एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों रेलवे स्टेशन से गांजा लाकर सरकंडा क्षेत्र में खपाने की योजना बना रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। उनके पास से 2 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
Bilaspur Crime News : सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में गांजा सप्लाई की लगातार जानकारी मिल रही थी। इस सूचना के बाद एसपी रजनेश सिंह ने पुलिस जवानों को मुखबिर लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि एक युवक और युवती स्कूटी में गांजा सप्लाई करने निकले हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का निर्णय लिया।
Read Also- रायपुर में 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, हेयर स्टाइल पर कमेंट किया सीने में चाकू मारकर लिया बदला, हिरासत में नाबालिग दोस्त
Bilaspur Crime News : लिंगियाडिह नर्सरी के पास घेराबंदी के दौरान, जब पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की, तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस ने स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली, जिसमें 2 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवती चंद्रप्रभा सिदार (21) सक्ती जिले के बाराद्वार की निवासी है, जबकि युवक अनिश गुप्ता टिकरापारा मन्नू चौक का निवासी है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उन्हें कोटा क्षेत्र के गनियारी निवासी विनोद कुमार ने गांजा बेचने के लिए दिया था। विनोद का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है, और वह फिलहाल फरार है। पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश देने की योजना बना रही है।




