Khabarwaad Bilaspur.बिलासपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के सामने पीएम मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अरविंद कुमार सोनी के रुप में हुई है।
Read also: झूठ का व्यापार करती है कांग्रेस, नक्सलवाद को खत्म करने का किया दावा : अमित शाह
जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा में शनिवार कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की आमसभा हुई थी। आमसभा के बाद कन्हैया कुमार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान किसी ने पीएम के लिए अपशब्द का प्रयोग किया. इसको लेकर भाजपा नेताओं ने मस्तूरी थाना में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके तहत कार्रवाई करते हुए रविवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है.




