गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटाल पहाड़ी में गुरुवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने एक भीषण मुठभेड़ में डेढ़ करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया। मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था और उस पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकारों ने कुल 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
Read Also- बीजापुर में नक्सली मुठभेड़: दो माओवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मनोज बालाकृष्णन (CCM), प्रमोद उर्फ पांडु (SZC/ईस्टर्न ब्यूरो), विमल (DVCM/टेक्निकल टीम), विक्रम (सिनापाली ACM), समीर (मनोज सिक्योरिटी टीम) शामिल हैं।
Read Also- करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश: ‘जादुई कलश’ के नाम पर लोगों को बनाया शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार
इसके साथ ही उमेश (ACM/SDK डिप्टी कमांडर, अंजलि (SDK ACM), सिंधु (ACM/तकनीकी टीम), रजिता (ACM/तकनीकी टीम) और आरती (तकनीकी टीम) शामिल हैं। छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकार ने सभी पर 3 करोड़ 4 लाख का इनाम घोषित किया था। सभी नक्सलियों के शव को लेकर जवानों की टीम लौट रही है। पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर लाया जाएगा।




