Khabarwaad international desk: इजरायल ने गाजा के एक शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला कर दिया. इसमें बच्चों समेत करीब 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. वहीं इस हमले पर कोई बयान जारी न करते हुए इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हिजबुल्लाह के लीडर को मारने का दावा किया है।
Read also: कांकेर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया शहीद, तो डिप्टी सीएम ने किया पलटवार
इजरायल के इस हवाई हमले में शरणार्थी शिविर में मौजूद लोगों की मौत ने सभी को दहला दिया है. चश्मदीदों के मुताबिक उनके परिवार के कई लोग शिविर में मौजूद थे. बच्चे बाहर खेल रहे थे. तभी अचानक हवाई हमला हुआ. इस धमाके मे कई लोगों की जान चली गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
गाजा पर हुए इस ताजा हमले पर अब तक इजरायल की ओर से कोई बयान तो सामने नहीं आया है. लेकिन इजरायल ने एक फुटेज जारी करते हुए दक्षिणी लेबनान में एक कार पर हमला दिखाया औ एक आतंकवादी हिजबुल्लाह कमांडर इस्माइल बाज की मौत का दावा किया है. इस धमाके का वीडियो जारी करते हुए इजरायल ने हमले में दो और लोगों की मौत सूचना दी. जानकारी के मुताबिक हिज़बुल्लाह ने बेत हिलेल में इज़राइल की आयरन डोम वायु रक्षा इकाइयों पर लगातार कई हमले किए थे. इसके बाद इजरायल ने जवाबी हमला करते हुए उसको मौत के घाट उतार दिया.




