सरगुजा। फेयरवेल पार्टी के बाद सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले छात्रों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त हो गया हैं। यहां तक की पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन लिया है। हाल ही में सरगुजा शहर से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि कुछ छात्र हाथों में शराब की बोतल लेकर स्टंट कर रहे हैं।
रिश्वत की रकम गिन रहा था ड्राइवर, एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा…
वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच की गई। ये बतौली आत्मानंद स्कूल के 12वीं के छात्र छात्राएं हैं जो फेयरवेल पार्टी के बाद लगातार हुड़दंग कर रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने 11 छात्र-छात्राओं को तत्काल निलंबित करते हुए उनके अभिभावकों से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
IED की चपेट में आकर जवान घायल, रायपुर रेफर, सर्चिंग पर निकली थी पार्टी
शिक्षा विभाग का यह भी कहना है कि,अगर जवाब संतोषप्रद नहीं हुआ तो इन छात्र-छात्राओं को परीक्षा से भी वंचित किया जा सकता है।




