रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रायपुर-बालोदाबाजार मार्ग पर सरागांव के पास रविवार देर रात एक ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमृतसर और फिरोजपुर में कल भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, 8 बजे से ब्लैकआउट
ट्रेलर से लोग नवजात शिशु की छठी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. मृतक सभी छत्तीसगढ़ के चटौद गांव निवासी पुनीत साहू के रिश्तेदार थे.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल, सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में बनेगा भव्य स्वागत द्वार
रायपुर के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक चौथिया छट्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहा था. घायलों को इलाज के लिए रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल और खरसोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घायलों में बच्चे और मलिहाएं भी शामिल हैं. घायलों का हालचाल जाने के लिए देर रात रायपुर के कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह भी अस्पताल पहुंचे.




