Khabarwaad National desk: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के शराब घोटाले मामले में चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. ये इस मामले में 17वीं गिरफ्तारी है. ईडी ने चरणप्रीत पर 2022 गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए धन मुहैया कराने का आरोप लगाया है. वहीं, AAP का कहना है कि ईडी की जांच राजनीति से प्रेरित है और उसे अभी तक इस मामले में एक भी रुपया नहीं मिला है.
Read also : CG NEWS: व्यापम ने प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव, जानिए अब किस तारीख से शुरू होगी एग्जाम
सूत्रों का कहना है कि चरणप्रीत सिंह को 12 अप्रैल को पीएमएलए के तहत हिरासत में लिया गया था और अगले दिन विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था. सिंह को कोर्ट ने 18 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है.
Read also : lok sabha election 2024: बैलगाड़ियों में सवार होकर निकले अधिकारी-कर्मचारी, लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक, देखें VIDEO…
दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के.कविता और कई शराब कारोबारी और अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है.




