Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनें 23-23 घंटे की देरी से चल रहीं

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनें 23-23 घंटे की देरी से चल रहीं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 8, 2024 Uncategorized No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। नागपुर रेलवे जोन में आने वाले इतवारी स्टेशन में आज (8 मई) से पहले चरण का LHS पुशिंग का काम शुरू हुआ है। ऐसे में रायपुर से गुजरने वाली 20 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से पांच घंटे की देरी से रवाना होगी। ट्रेनों के रद्द होने और लेट होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें 23-23 घंटे की देरी चल रही हैं

    इतनी गाडि़यां बुधवार से रहेंगी रद्द
    डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी–रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल, बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल, तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर स्पेशल, तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल और तिरोड़ी-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस और नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस 8 से 10 मई तक रद्द रहेगी।

    ठीक इसी तरह गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी -गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल और शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 9 से 11 मई, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 9 से 19 मई और भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 से 21 मई तक रद्द रहेगी।

    Read Also-  कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

    रीवा-इतवारी इतने दिन नहीं चलेगी
    इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 8, 10, 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 और 31 मई को नहीं चलेगी। वहीं, रीवा- इतवारी एक्सप्रेस 7, 09, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26 28 और 30 मई को रद्द रहेगी।

    ये ट्रेनें देरी से चल रहीं
    पुणे से चलकर हावड़ा जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन पर दोपहर 2.40 बजे आना था, लेकिन वह 23.34 घंटे की देरी से दूसरे दिन दोपहर 2.14 बजे पहुंचेगी। अमृतसर से बिलासपुर आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह 8.25 बजे आना था। लेकिन 17.47 घंटे की देरी से चलकर 2.12 बजे पहुंचेगी।

    हावड़ा से चलकर पुणे जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस को सुबह 10.50 आना था, लेकिन 14.38 घंटे की देरी से सुबह 1.24 बजे पहुंचेगी। यशवंतपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस को सुबह 6.27 बजे पहुंचना था, लेकिन 14.16 घंटे विलंब से चलकर रात 8.43 को पहुंचेगी।

    सूरत से चलकर माल्दा जाने वाली माल्दा टाउन एक्सप्रेस को सुबह 6.50 बजे आना था, लेकिन 12.14 घंटे विलंब से चलकर शाम 7.40 बजे रायपुर पहु‍ंची।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    66 trains canceled again in chhattisgarh bilaspur train cancelled chhattisgarh news chhattisgarh trains cancelled latest news on train cancelled passenger train canceled train cancel train cancel in chhattisgarh train cancel in chhattisgarh news train cancelled train cancelled in bilaspur train cancelled in chhattisgarh train cancelled in raipur train cancelled news trains canceled in chhattisgarh trains cancelled trains cancelled in chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.