रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षकों (SI) को वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर निरीक्षक (TI) के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को फिलहाल अस्थायी रूप से उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उनकी नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
पदोन्नति का आदेश और सूची






