भोपाल। स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने पदक प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। इन पदकों का वितरण अगले वर्ष 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किया जाएगा।
Read Also- राजधानी में मांस और मछली की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, पकड़े जाने पर लाइसेंस होगा रद्द
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी
- योगेश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
- राकेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
- देवेंद्र कुमार कौशल, आरक्षक
- वॉल्टर हेनरी इक्का, प्रधान आरक्षक
सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारी और कर्मचारी
- सीमा अलावा, पुलिस उप आयुक्त
- धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उप महानिरीक्षक
- विजय कुमार खत्री, पुलिस उप महानिरीक्षक
- आशीष खरे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक
- नीरज पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
- रूपेश कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
- राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक
- दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक
- वीरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक
- प्रवीण पवार, निरीक्षक
- कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक
- मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक
- मनेता राय, निरीक्षक
- अलरिज विन्सेंट सिंह, उप पुलिस अधीक्षक
- राजेन्द्र कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक
- कल्याण सिंह, प्रधान आरक्षक
-
अशोक राव सावंत, सहायक उप निरीक्षक




