बलरामपुर। जिले के ग्राम पथरी में मां की डांट के बाद 5वीं क्लास की छात्रा ने अपने घर से कुछ ही दूरी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की मां ने कल शाम उसे बकरी बांधने के नाम पर डांट-फटकार लगाई थी. जिसके बाद से ही नाबालिग छात्रा मां की डांट से नाराज थी.पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को पेड़ से नीचे उतारा. उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
जानकारी के मुताबिक छात्रा मां की डांट के बाद से ही लापता थी और परिवार वाले उसको रातभर खोज रहे थे. लेकिन रात तक बच्ची का पता नहीं चल पाया था. अगली सुबह छात्रा का शव उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला.उसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को पेड़ से नीचे उतारा. उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.




