Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए

    July 25, 2026

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    • शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश
    • ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल
    • ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत
    • प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: रायपुर में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बेंगलुरु दौरे से लौटे सीएम साय, बिजली बिल समाधान योजना पर दी बड़ी जानकारी

    बेंगलुरु दौरे से लौटे सीएम साय, बिजली बिल समाधान योजना पर दी बड़ी जानकारी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 25, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु दौरे से लौटने के बाद प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना और अपने प्रवास को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे सत्य साईं ट्रस्ट के सद्गुरु मधुसूदन साईं के 47वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने बेंगलुरु गए थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य साईं ट्रस्ट छत्तीसगढ़ में भी एक बड़ा अस्पताल संचालित कर रहा है, जहां 15 वर्ष तक के बच्चों के हृदय रोग का निःशुल्क उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट भविष्य में प्रदेश में और अस्पताल स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबित होने की शिकायतें मिल रही थीं। कोरोना काल के दौरान भी कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर सके थे। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने यह विशेष योजना शुरू की है।

    उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल और सरचार्ज अधिक हो गए हैं, वे संबंधित बिजली कार्यालय में पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। अब तक 42 हजार से अधिक उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत सरकार 700 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली सरचार्ज माफ कर रही है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं पर बढ़े हुए बिजली बिल का बोझ कम करना और लंबित बकाया के समाधान के साथ उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत

    प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: रायपुर में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.