Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर

    July 30, 2026

    सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर

    July 30, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर
    • सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक
    • ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास
    • मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान
    • मिलेट चिक्की वितरण में असमानता पर हाईकोर्ट नाराज, राज्य सरकार से तलब किया जवाब
    • दिल्ली बैठक के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, छत्तीसगढ़ में बड़े जनआंदोलन की तैयारी
    • कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान

    मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 30, 2026 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read

    भोपाल। मूंग खरीदी को लेकर किसानों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब पात्र किसानों से 25 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत MSP पर मूंग खरीदेगी।

    सरकार ने बताया कि भारत सरकार ने इस साल ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश को 4.52 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। भारत सरकार की योजना के अंतर्गत राज्य के कुल उत्पादन का अधिकतम 25 प्रतिशत उपार्जन किए जाने का प्रावधान है। भारत सरकार के इसी नियम के अंतर्गत निर्णय लिया गया था कि प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों से उनकी उपज का 25 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जित किया जाएगा।

    आज किसान प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा के उपरांत, किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।अब प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 25 प्रतिशत नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा, जो नर्मदापुरम, सीहोर एवं हरदा जैसे जिलों में लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ आता है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा और हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिले।

    किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब किसान 30 जुलाई के स्थान पर 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसी प्रकार उपार्जन की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त की जा रही है।

    जहां तक खाद वितरण के लिए लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था से संबंधित शिकायतों और व्यावहारिक समस्याओं का प्रश्न है, यह व्यवस्था राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण सुधार है और आने वाले समय में इससे किसानों को काफी सुविधा एवं लाभ मिलेगा।

    यह एक नई व्यवस्था है, इसलिए प्रारंभिक स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कृषि उत्पादन आयुक्त, की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति ई-टोकन व्यवस्था से जुड़ी सभी समस्याओं का परीक्षण कर राज्य सरकार को अपनी अनुशंसाएँ प्रस्तुत करेगी। समिति की अनुशंसाओं के आधार पर आवश्यक सुधार तत्काल किए जाएंगे। सुझाव प्राप्त होकर सुधार होने तक ई -टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.