भोपाल। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने का बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मध्य प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की सम्मान राशि और सरकारी नौकरी प्रदान करेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारा जलवा बरकरार
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारा जलवा बरकरार है। मध्य प्रदेश की बेटी यामिनी मौर्य और बेटे अजय बाबू ने मेडल जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।”
जूडो और वेटलिफ्टिंग में जीते सिल्वर मेडल
खेल मंत्री ने विजेताओं की जानकारी देते हुए बताया कि- यामिनी मौर्य: जूडो (Judo) स्पर्धा में देश के लिए सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीता। अजय बाबू: वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।खेल मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार इन दोनों होनहार खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी देगी।
अभी और मेडल आने की उम्मीद
खेल मंत्री ने विश्वास जताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी और भी संभावनाएं बाकी हैं। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कई और खिलाड़ी देश और प्रदेश की झोली में मेडल लाकर भारत का मान बढ़ाएंगे।




