Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…

    August 8, 2026

    बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    • छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…
    • बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…
    • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
    • छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम
    • ड्रग्स के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, CM डॉ. मोहन यादव बोले- पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त
    • अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच
    • 100 साल पुरानी मांग पूरी: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना को मिली मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 100 साल पुरानी मांग पूरी: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना को मिली मंजूरी

    100 साल पुरानी मांग पूरी: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना को मिली मंजूरी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 8, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। करीब 100 वर्षों से चली आ रही रेल परियोजना की मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई। उसलापुर से तखतपुर होते हुए डोंगरगढ़ तक करीब 295 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परियोजना की स्वीकृति के बाद पहली बार तखतपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू का क्षेत्रवासियों ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और लोगों ने केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

    केंद्रीय राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत

    रेल परियोजना की मंजूरी की खबर मिलते ही तखतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह की लहर दौड़ गई। स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का पुष्पहारों से स्वागत किया और वर्षों पुरानी मांग को मंजूरी दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

    “सबने प्रयास किया, मैंने भी प्रयास किया और सफलता मिली”

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के लिए सभी ने प्रयास किया है। उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष क्षेत्र की करीब 100 साल पुरानी मांग को प्रमुखता से रखा। प्रधानमंत्री ने मांग की गंभीरता को समझते हुए परियोजना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना की स्वीकृति से पूरा क्षेत्र खुश है और लोग प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहे हैं।

    विधायक धर्मजीत सिंह ने बताया विकास का नया अध्याय

    रेल परियोजना की स्वीकृति पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी उत्साहित नजर आए। अपने शायराना अंदाज में उन्होंने कहा कि “बस यही गलती बार-बार करता हूं, आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं।” विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। डबल इंजन की सरकार में विकास का इंजन तेजी से दौड़ रहा है और इसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।

    रेल कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना की स्वीकृति को क्षेत्रवासी केवल रेल लाइन की मंजूरी नहीं, बल्कि करीब एक सदी पुरानी उम्मीद के पूरा होने के रूप में देख रहे हैं। रेल कनेक्टिविटी मिलने से तखतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन, व्यापार, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह परियोजना तखतपुर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी और क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोलेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…

    बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

    छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम

    अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच

    राजनांदगांव में खुलेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब, 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.