Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…

    August 8, 2026

    बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    • छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…
    • बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…
    • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
    • छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम
    • ड्रग्स के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, CM डॉ. मोहन यादव बोले- पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त
    • अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच
    • 100 साल पुरानी मांग पूरी: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना को मिली मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…

    छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 8, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 700 शिक्षकों का तबादला किया है। प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरण के लिए तैयार की गई सूची में व्यापक स्तर पर छंटनी और परीक्षण के बाद अंतिम रूप से स्वीकृत शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

    विभागीय स्तर पर तैयार की गई प्रारंभिक सूची में करीब 1,600 शिक्षकों के नाम शामिल थे। इसके बाद सूची की समीक्षा करते हुए समन्वय से संख्या कम करने के निर्देश दिए गए और करीब 1,000 शिक्षकों की संशोधित सूची तैयार की गई। अंतिम परीक्षण में भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए गए करीब 400 नामों को सूची से बाहर कर दिया गया। इसके बाद शेष शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

    इन मामलों में नहीं हुआ स्थानांतरण

    शिक्षा विभाग द्वारा स्थानांतरण प्रक्रिया में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता दी गई। युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षक, एकल शिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक, ऐसे शिक्षक जिनके स्थानांतरण से विद्यालय शिक्षकविहीन हो सकता था, अधिसूचित क्षेत्र से गैर-अधिसूचित क्षेत्र में स्थानांतरण के प्रकरण तथा अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों के मामलों का परीक्षण करते हुए उन्हें अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया।

    विभाग का स्पष्ट मानना रहा कि किसी शिक्षक के स्थानांतरण के कारण विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अनुशंसा और प्राप्त आवेदनों के आधार पर सूची तैयार हुई थी। सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों एवं विभिन्न स्तरों से प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इसके बाद विभागीय स्तर पर प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण किया गया। प्रारंभिक सूची से लेकर अंतिम सूची तक कई स्तरों पर जांच के बाद करीब 400 नामों को हटाया गया। अब अंतिम रूप से स्वीकृत शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी होने के साथ ही इस पूरी प्रक्रिया को लेकर चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है।

    अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी पर भी मंथन

    शिक्षक स्थानांतरण की वर्तमान प्रक्रिया के बाद शिक्षा विभाग अब भविष्य की स्थानांतरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल एवं तकनीक आधारित बनाने पर भी विचार कर रहा है। विभागीय स्तर पर शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लेने की व्यवस्था लागू करने को लेकर मंथन जारी है। यदि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होती है तो शिक्षक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने, दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन, आवेदन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध निराकरण में मदद मिलने की उम्मीद है।

    शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में अन्य राज्यों में लागू ऑनलाइन स्थानांतरण प्रणालियों का भी अध्ययन किया जा रहा है। तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं के परीक्षण के बाद शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल वर्तमान स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत अंतिम सूची में शामिल शिक्षकों के आदेश जारी हो चुके हैं, जिससे प्रदेश के हजारों शिक्षक परिवारों की नजरें अब नए पदस्थापना स्थल पर टिकी हैं।

    देखें लिस्ट –

    School Edu. Transfer

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

    छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम

    अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच

    100 साल पुरानी मांग पूरी: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना को मिली मंजूरी

    राजनांदगांव में खुलेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब, 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.