Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    झीरम घाटी केस में NIA कोर्ट के फैसले से कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले-

    September 19, 2026

    झीरम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- ‘हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है’

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का किया शुभारंभ

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झीरम घाटी केस में NIA कोर्ट के फैसले से कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले-
    • झीरम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- ‘हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है’
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का किया शुभारंभ
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन : ‘चिरायु योजना’ ने भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में हुई सबसे कम वर्षा
    • अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित
    • Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
    • कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » झीरम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- ‘हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है’

    झीरम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- ‘हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है’

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 19, 2026Updated:September 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। झीरम मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. कांग्रेस नेताओं के बयानों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता केवल राजनीति कर रहे हैं. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा है कि साव के परिवार के लोगों की हत्या नहीं हुई है, इसलिए उनको इस चीज का एहसास नहीं हो सकता है.

    झीरम मामले में कांग्रेस की बैठक पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि दावा ठोक-ठोक कर कहते रहे कि झीरम का सच मेरी जेब में है, लेकिन जाँच के दौरान भी नहीं निकला. भूपेश बघेल मामले में केवल और केवल राजनीति करते रहे. इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है. अरुण साव को केवल मजा आता है.

    वहीं झीरम घाटी मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा पर संदेह को लेकर अरुण साव ने कहा कि एनआईए ने विस्तार से मामले की जाँच की है. बहुत बड़ी संख्या में लोगों के साक्ष्य अंकित किए हैं. जाँच के दौरान जो-जो तथ्य आए हैं, निश्चित रूप से वह चार्जशीट में होगा.

    वहीं बिलासपुर में बांग्लादेशियों की जाँच मामले में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस बेवजह आरोप लगाती है. पुलिस ने पाया यह संदिग्ध है, उस हिसाब से जाँच हो रहा था. जाँच में जो तथ्य आएँगे, उस पर कार्रवाई होगी. जो भारत के नागरिक मिलेंगे उस पर कार्रवाई थोड़े होगी.

    इसके अलावा कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस में अंदर-बाहर का खेल चलते रहता है. कांग्रेस में ना कोई संविधान है, ना कोई नियम है. एक परिवार की पार्टी है. जब चाहे जिसको बाहर करो, जब चाहे जिसको अंदर करो, कांग्रेस में यह परंपरा रही है. कांग्रेस पार्टी ऐसे ही चलने वाली पार्टी रही है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    झीरम घाटी केस में NIA कोर्ट के फैसले से कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले-

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का किया शुभारंभ

    नन्हे दिल को मिली नई धड़कन : ‘चिरायु योजना’ ने भाव्यांश को दिया नया जीवन

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में हुई सबसे कम वर्षा

    अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित

    कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.