Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

    September 19, 2026

    कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    September 19, 2026

    शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
    • कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती
    • शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ
    • रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल
    • गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग
    • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
    • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी
    • डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

    Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 19, 2026 खेल No Comments3 Mins Read

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार है। जापान को क्वार्टर फाइनल में हराकर टीम इंडिया ने अंतिम चार में जगह बनाई है। अब 20 सितंबर को भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है।

    हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में शानदार शुरुआत की है। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने जापान को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। अब उसकी नजर फाइनल में जगह बनाने के साथ गोल्ड मेडल पर है।

    जापान को 30 गेंदों में हराया

    क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। जापान की पूरी टीम 19.5 ओवर में महज 57 रन पर सिमट गई।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सिर्फ 30 गेंद यानी पांच ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। जापान के खिलाफ जीत आसान रही, लेकिन सेमीफाइनल में भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी, जिसे अपेक्षाकृत मजबूत टीम माना जाता है।

    20 सितंबर को होगा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल

    भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे होगा।

    अगर मुकाबला पूरे ओवर तक चलता है तो इसके करीब दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।

    भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए फाइनल में जगह बनाने के साथ गोल्ड मेडल की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। टीम इंडिया हाल ही में एशिया कप जीतकर आई है और ऐसे में उसका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।

    सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम का कम से कम एक मेडल पक्का हो जाएगा। वहीं जीतने वाली टीम 22 सितंबर को होने वाले फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेगी।

    पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल

    एशियन गेम्स क्रिकेट में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भी 20 सितंबर को ही खेला जाएगा। इसमें पाकिस्तान और श्रीलंका की महिला टीमें आमने-सामने होंगी।

    यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी।

    भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड

    भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वॉड

    शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

    बांग्लादेश की महिला टीम का पूरा स्क्वॉड

    दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, रितु मोनी, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना।

    भारत की नजर फाइनल और गोल्ड पर

    जापान के खिलाफ आसान जीत के बाद अब भारतीय महिला टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती है। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम 22 सितंबर को फाइनल खेलेगी। ऐसे में भारतीय फैंस की नजर अब 20 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले पर होगी। के इस अहम सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.