Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में हुई सबसे कम वर्षा

    September 19, 2026

    अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित

    September 19, 2026

    Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में हुई सबसे कम वर्षा
    • अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित
    • Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
    • कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती
    • शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ
    • रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल
    • गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग
    • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में हुई सबसे कम वर्षा

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में हुई सबसे कम वर्षा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    ​रायपुर। छत्तीसगढ़ इस बार के सीजन में मानसून मेहरबान रहा। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 19 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू मानसून सीजन में 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 96.4 प्रतिशत (996.5 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि के लिए राज्य की औसत वर्षा 1033.6 मिमी निर्धारित है।​ प्रदेशभर के जिलों में वर्षा का रुख मिश्रित रहा है। सरगुजा संभाग की बात करें तो बलरामपुर जिले ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की है, जहां औसत वर्षा के मुकाबले 169.7% (1488.5 मिमी) पानी बरसा है। साथ ही सूरजपुर में 111.5% (1138.1 मिमी) और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.6% (1139.9 मिमी) वर्षा हुई है। हालांकि पड़ोसी जिले सरगुजा में केवल 77.3% (594.9 मिमी), जशपुर में 81.2% (805.1 मिमी) और कोरिया में 97.0% (892.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।

    ​रायपुर संभाग में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर जिले में औसत का 126.9% (1091.2 मिमी) पानी बरस चुका है। वहीं महासमुंद में 120.8% (1128.5 मिमी), गरियाबंद में 118.0% (1191.9 मिमी), बलौदाबाजार में 109.7% (1007.1 मिमी) और धमतरी में 105.1% (1061.0 मिमी) बारिश के साथ स्थिति काफी बेहतर बनी हुई है।

    बिलासपुर संभाग में संतोषजनक बारिश

    बिलासपुर संभाग के जिलों में भी संतोषजनक वर्षा दर्ज की गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सामान्य से अधिक 138.5% (1127.8 मिमी) बारिश हुई है। इसके अलावा मुंगेली में 112.5% (1003.7 मिमी), जांजगीर-चांपा में 103.4% (1101.5 मिमी), कोरबा में 97.5% (1071.0 मिमी), बिलासपुर में 95.8% (967.8 मिमी), सक्ती में 95.6% (937.2 मिमी), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 90.1% (912.5 मिमी) और रायगढ़ में 87.6% (956.3 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है।

    जानें दुर्ग संभाग का हाल

    ​दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में बालोद जिला 106.3% (1057.1 मिमी) बारिश के साथ सबसे आगे है। वहीं दुर्ग में 98.3% (749.6 मिमी), कबीरधाम में 83.0% (644.0 मि.मी.), राजनांदगांव में 94.9% (839.9 मि.मी.), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93.0% (699.5 मि.मी.), बेमेतरा में 75.2% (569.7 मि.मी.) तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 71.8% (864.1 मि.मी.) वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

    जानिए बस्तर संभाग में कहां कितनी बारिश हुई

    ​दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिला है। नारायणपुर जिले में औसत की तुलना में 108.6% (1376.6 मि.मी.) बारिश हो चुकी है। वहीं दंतेवाड़ा में 91.4% (1232.8 मि.मी.), कोण्डागांव में 81.8% (936.9 मि.मी.) और बस्तर जिले में 80.7% (1045.6 मि.मी.) वर्षा दर्ज की गई है। संभाग के बीजापुर (70.3%, 1324.4 मि.मी.), सुकमा (69.3%, 982.2 मि.मी.) और कांकेर जिले में कम बारिश दर्ज हुई है; कांकेर में प्रदेश में सबसे कम मात्र 67.0% (945.7 मि.मी.) ही वर्षा दर्ज की गई है।

    आज मोहला-मानपुर में हुई अच्छी बारिश

    अगर केवल 19 सितंबर के दैनिक आंकड़ों पर नजर डालें तो मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (17.3 मि.मी.), नारायणपुर (16.5 मि.मी.) और कांकेर (16.3 मि.मी.) में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव और दंतेवाड़ा में दिनभर वर्षा शून्य रही। कुल मिलाकर प्रदेशभर में औसत दैनिक बारिश 4.0 मि.मी. रिकॉर्ड की गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित

    कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ

    रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल

    गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.