अंबिकापुर। देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. आचार संहिता लागू होते ही अंबिकापुर में भी सरकारी तंत्र एक्टिव हो गया. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टियों और उम्मीदवारों के बैनर-पोस्टर होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू हो गया है. प्रचार सामग्रियों को हटाने में जिला प्रशासन को नगर निगम की टीम का सहयोग मिल रहा रहा है. उम्मीदवारों को भी आचार संहिता से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. शनिवार की दोपहर लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुट गये हैं.




