DHARMENDRA YADAV
KHABARWAAD DHAMTARI. पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब, अवैध कारोबारियों एवं अवैध समाग्री बेचने वालों पर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गए थे। जिस पर सायबर टीम एवं थाना कुरूद, मगरलोड, भखारा स्टॉफ द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर की गई कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान कुल 143 पौवा देशी शराब, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, प्रयुक्त वाहन समेत कुल जुमला 87290/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1),34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे ही सभी थानों में लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही कि जा रही है। उक्त कार्यवाही में पुलिस ने कुल 6 लोगो को गिरफ्तार किया है।




