Khabarwaad Kabirdham: आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टे का बाजार गर्म हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस द्धारा मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा कारोबार की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से आईपीएल सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर साइबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। मुखबिर द्धारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा उनसे पूछताछ की। मोबाइल की जांच करने पर उसमें आईपीएम क्रिकेट मैंच के माध्यम से सट्टा कारोबार करते पाया गया।
Read Also: एसबीआई डेबिट कार्ड को एक्टिवेट करने पर रिवॉर्ड प्वॉइंट्स पाने का मौका, इस तारीख को जारी कार्ड पर है ऑफर
इस संबंध में आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ किया, लेकिन चारों संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 6 लाख का ऑनलाईन सटटा -पटटी का स्क्रीनशॉट, विभिन्न कम्पनियों के 8 नग मोबाईल फोन जबकि 1 लाख रुपए नगदी बरामद किया। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 7 लाख से अधिक है। विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में हर पहलुओं की बारीकी से जांच पुलिस के द्धारा की जा रही है।




