Khabarwaad Bilaspur: ग्राम सेलर में शिवलिंग तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 9 अप्रैल 2024 की है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर तालाब से दो शिवलिंग को बरामद कर लिया है। मामला सीपत थाना अंतर्गत ग्राम सेलर का है।
Read Also: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें दाम
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान रवि साहू के रूप में हुई है। जो कि सेलर गांव का ही निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शिवलिंग के नीचे सोना, चादी और धन मिलने के लालच में उसने शिवलिंग को खंडित किया। फिर पास के तालाब में जाकर विसर्जित किया था।
Read Also: मुख्य सचिव पर FIR,एनजीओ की शिकायत पर कोर्ट ने दिया था आदेश
आरोपी के निशानदेही पर तालाब से शिवलिंग को बरामद कर लिया गया है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।




