DHARMENDRA YADAV
KHABARWAAD DHAMTARI. जिले के उदंती सीतानदी के टांगरीडोंगरी जंगल में नक्सलियों और डीआरजी पुलिस, एसटीएफ जवानों और सीआरपीएफ 211 बटालियन की संयुक्त टीम के बीच लंबे समय तक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में किसी तरह की कोई हताहत नहीं है। पुलिस की टीम नक्सलियों पर भारी पड़ी तो नक्सली भाग निकले। क्षेत्र में इस घटना के बाद पुलिस जवानों की सर्चिंग तेज हो गई है।

नक्सलियों की सुगबुगाहट होते ही पुलिस की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच में फायरिंग शुरू हो गई। इस बीच पुलिस जवानों की टीम नक्सलियों पर भारी पड़ी तो नक्सली वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस जवानों ने घटना स्थल व आसपास क्षेत्रों में सर्चिंग की तो सुरक्षाबलों को घटना स्थल से भारी मात्रा में मोटार, सोलर, पैनल, वायर, वर्दी, दवाइयां, समेत नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया।




