Khabarwaad kanker: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांकेर मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों में से 27 माओवादियों के नाम का खुलासा किया गया। प्रेस नोट जारी कर 27 नक्सलियों के नाम जारी किए गए हैं।

यह प्रेसनोट क्रांतिकारी महिला संगठन ने जारी किया है। 27 नामों को उजागर करते हुए आगे चक्कर विस्तृत जानकारी सांझा करने की जानकारी महिला संगठन ने दी हैं। क्रांतिकारी आदीवासी महिला संगठन दंड्यकारण्य की प्रवक्ता रामको हिमाची ने जारी प्रेसनोट में पुलिस के बताए हुए कुछ नामों को गलत बताया है।




