Khabarwaad balrampur; बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हवस के पुजारी पिता ने अपने पत्नी की मौत के बाद सगी बेटी से अनाचार कर रहा था। 2 साल बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी बड़ी मां को दी। तब जाकर परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read also: बाप-बेटी का रिश्ता हुआ कलंकित… पिता ने नाबालिग के साथ किया रेप, गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता का नाम विनय पहाड़ी कोरवा है और लगभग 2 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत होने के दो माह बाद से ही आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ ही शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। आरोपी डरा धमका कर अपनी बेटी के साथ बलात्कार करता था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




