Khabarwaad janjgir: सक्ती में मंगलवार को पीएम मोदी का दौरा होने वाला है जिसको लेकर भाजपा नेता युद्धस्तर पर तैयारियो में जुटे हुए हैं। तैयारियो का जायजा लेते देर रात भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव सभा स्थल पर पहुंचे और तैयारियो की जानकारी लिया।
Read also: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर; सीएम विष्णुदेव साय ने की आगवानी
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर अनुराग सिंहदेव ने बताया की सक्ति जिले में पहली बार प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है लोग पीएम को सुनने और देखने के लिए काफी उत्साहित है। वही कांग्रेस नेता के फेसबुक पोस्ट पर अनुराग सिंहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि उनका कहना है कि जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी दो लाखों वोटों से हार रह हैं। पीएम मोदी के आगमन के बाद यह दोगुना हो जायेगा।




