Khabarwaad Bilaspur:बिलासपुर जिले में शहर से जुड़े सैदा ग्राम पंचायत के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
Read also: 18 साल के युवक ने खत्म की जीवन लीला..सामने आई ये वजह
दरअसल सोसाइटी में रहने वाले 250 परिवारों का आरोप है कि, पिछले कई सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है, बार-बार आवेदन देने और समिति के सामने शिकायत कर परेशान हो गए हैं।
Read also: कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, 1000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम ने कराया पार्टी प्रवेश
कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि प्रशासन द्वारा बार-बार मिन्नते करने के बाद भी उनकी परेशानियों का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे तंग आकर अब हाउसिंग बोर्ड समिति के 190 से अधिक परिवारों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी प्रशासन को दी है।




