Khabarwaad CG: आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामला मल्हार के मस्तुरी थाना क्षेत्र के विद्याडीह का है।
Read also: सुरक्षाबलों की कार्यवाही : तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, नक्सली सामान बरामद
बता दें कि ग्राम विद्याडीह निवासी चिंताराम कुर्रे (60) वर्ष खेत में लगे फसल की रखवाली करने रोज जाते हैं। रोज की तरह आज भी बुजुर्ग खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी सुबह के वक्त मौसम अचानक बिगड़ गया। और बिजली तेजी से चमकने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।




