Khabarwaad Bijapur: जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही जांगला थाना क्षेत्र के फुल्लोड़-जैगुर के जंगलों में हुई है।
Read also: सरोज पांडेय को EC का नोटिस, जवाब नहीं देने पर हो सकती है कार्रवाई, जानें मामला
जानकारी के मुताबिक थाना जांगला व जिला बल बीजापुर की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए जंगल की ओर निकली थी। सुरक्षाबलों को देखकर तीन नक्सली भागने लगे। फुल्लोड़-जैगुर से 3 माओवादी बोटी पोड़ियाम,सोनकू पदम व रामनाथ कश्यप को पकड़ा गया। तीनों माओवादियों के पास से बैनर-पोस्टर बरामद किया गया। पकड़े गये माओवादियों के खिलाफ थाना जांगला में छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।




