KHABARWAAD SPORTS DESK. T20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। केन विलियमसन की कप्तानी में कीवी टीम T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की कोशिश करेगी। कीवी टीम पहली ऐसी टीम बनी है जिसने सबसे पहले T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 1 मई तक सभी टीमों को अपने टीम का ऐलान कर देना है। न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप T20 टीम में ग्लेन फिलिप्स को भी जगह मिली है। वहीं, ट्रेंट बोल्ट के अलावा, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं।
New Zealand always finds a special way to announce their World Cup squad. 😄👌pic.twitter.com/3aPcuUgSak
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 29, 2024
दरअसल, जून में T20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। पहली बार कोई बड़ा इवेंट अमेरिका में खेला जाने वाला है। बता दें कि कीवी टीम अबतक एक बार भी T20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो T20 क्रिकेट में तूफानी परफॉर्मेंस करते हैं। ऐसे में कीवी टीम इस बार खिताब जीतने की दावेदार भी होगी।
न्यूजीलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सीयर्स
The first #T20WorldCup squad is IN 📥
More as Kane Williamson leads New Zealand 👇https://t.co/6w7f7IHjZT
— ICC (@ICC) April 29, 2024
T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पहला मैच 7 जून को गुयाना में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा, इसके बाद ग्रुप सी में उसे सह-मेजबान वेस्टइंडीज, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के साथ मैच खेलना होगा।




