Khabarwaad Jaspur: जशपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। । पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से सिटी कोतवाली जशपुर को मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद आरोपी शिवम राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Read also: सांसद प्रत्याशी शशि सिंह ने लखनपुर में की चुनावी सभा, बीजेपी को हर मोर्चें पर बताया नाकामयाब
आपको बता दें कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करने या देखने पर एनसीआरबी दिल्ली की शाखा संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई के लिए राज्य के पुलिस मुख्यालय को सूचना दी जाती है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय जशपुर स्थित सायबर सेल से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को जानकारी मिली। वहीं इस मामले में जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले के विभिन्न थाना व चौकी प्रभारी को सायबर टीप लाइन मामले में जांच की जानकारी दी गई है। आने वाले समय में इस मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।




