Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    September 8, 2026

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: आबकारी घोटाले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाला विधु गुप्ता गिरफ्तार…

    CG NEWS: आबकारी घोटाले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाला विधु गुप्ता गिरफ्तार…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 3, 2024Updated:May 3, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले एसटीएफ लखनऊ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बृंदा सिटी ग्रेटर नोएडा के विधू गुप्ता के रूप में हुई है। विधू गुप्ता ग्रेटर नोएडा की कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है।

    जुलाई -2023 में छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतमबुद्धनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का निम्न के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुण पति त्रिपाठी, अनवर ढेवर, तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना एसटीएफ यूपी द्वारा की जा रही है।

    Read Also-  जिले में बढ़ रही पीलिया के मरीजों की संख्या,  एक ही क्षेत्र से सामने आए 9 मरीज, मचा हड़कंप

    आबकारी घोटाले में गिरफ्तार विधु गुप्ता पर ये है आरोप
    आरोप के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कार्यकाल में मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को टेंडर की शर्तों में बदलाव करते हुए राज्य आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ को होलोग्राम सप्लाई करने का टेंडर इन शर्तों पर दिया कि मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के निदेशक विधू गुप्ता के द्वारा टेंडर के बदले में प्रति होलोग्राम आठ पैसा कमीशन और अवैध अनअकाउंटेड बी शराब की बिक्री के लिए डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई की जाएगी।

    टेंडर प्राप्त करने के बाद विधु गुप्ता के द्वारा सीएसएमसीएल के एमडी अरुण पति त्रिपाठी के निर्देशानुसार डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई छत्तीसगढ़ में इस कार्य में संलिप्त गिरोह को दी जाती थी। गिरोह के सदस्यों द्वारा उक्त डुप्लीकेट होलोग्राम को विधु गुप्ता से प्राप्त करके सीधे डिस्टलरीज मेसर्स वेलकम डिस्टलरीज, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, भाटिया वाइन एंड मर्चेंट प्राइवेट लिमिटेड को सीधे पहुंचा दिए जाते थे।

    Read Also-   अपर कलेक्टर ने एक साथ 47 अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

    अवैध शराब की सीएसएमसीएल की दुकानों पर होती सप्‍लाई
    वहां पर इन डिस्टलरियों के द्वारा उक्त होलोग्राम को अवैध अनअकाउंटेड बी शराब मदिरा की बोतलों पर चिपका करके उन बोतलों को छत्तीसगढ़ के 15 जिले के आबकारी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा फर्जी ट्रांजिट के पास पर अवैध शराब को सीएसएमसीएल की दुकानों पर ले जाया जाता था। इस गिरोह से संबंधित कर्मचारियों को नकदी कलेक्ट का ठेका दिया गया था।

    इस गिरोह द्वारा 2019 से 2022 तक अवैध अनअकाउंटेड बी शराब मदिरा की सप्लाई की गई। जो प्रतिमाह 400 ट्रक तक होती थी। आरोपित विधु गुप्ता द्वारा राज्य आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ को होलोग्राम आपूर्ति का कार्य प्राप्त करने के लिए 90 लाख रुपये घूस दी गई है। बता दे कि अनवर ढेवर एक राजनीतिक व्यक्ति है। जो पूर्व में इसी प्रकरण से संबंधित एक अन्य अभियोग में ईओडब्ल्यू और एसीबी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chattisgarh chattisgarh liquor scam chhattisgarh chhattisgarh ed raid chhattisgarh excise policy scam chhattisgarh excise scam case chhattisgarh liquor case chhattisgarh liquor scam chhattisgarh liquor scam news chhattisgarh news chhattisgarh raid chhattisgarh samachar chhattisgarh scam chhattisgarh sharab ghotala delhi excise policy case ed chhattisgarh liquor scam chhattisgarh liquor scam in chhattisgarh what is chhattisgarh liquor scam
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.