Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बड़ी कार्रवाई: अपर कलेक्टर ने एक साथ 47 अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

    बड़ी कार्रवाई: अपर कलेक्टर ने एक साथ 47 अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 2, 2024 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read
    Breaking News in Bilaspur
    Breaking News in Bilaspur

    KHABARWAAD KHAIRAGARH. लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने कुल 47 लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी निर्वाचन दल के अधिकारी-कर्मचारियों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार इन कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

    बता दें कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले खैरागढ़ जिले के 47 अधिकारी-कर्मचारियों को अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल द्वारा नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर कारण सहित संतोषप्रद जवाब मांगा गया है। वहीं नोटिस का स्पष्ट एवं समयावधिमें जवाब नहीं मिलने पर इन सब के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

    Read Also-  तीसरे चरण के मतदान के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, 2 हजार जवानों की होगी तैनाती

    जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार, विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए मतदान दल में लगाई गई थी और इस दौरान सभी को विधिवत तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया किया गया था। लेकिन मतदान के एक दिन पूर्व 25 अप्रैल की सुबह मतदान दल के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने रवानगी के समय ही स्वास्थ्य खराब और अन्य कारणों से मतदान ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया गया था। जिससे निर्वाचन कार्यालय को अनेक विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन द्वारा रिवर्ज मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारियों की व्यवस्था करते हुए मतदान केन्द्र के लिये दलों को रवाना करना पड़ा। इससे मतदान दल की रवानगी में देर और अव्यवस्था हुई।

    Read Also-  राधिका खेड़ा के पोस्ट पर गरमाई सियासत, MLA अनुज शर्मा ने कहा- छत्तीसगढ़ में हर महिला सुरक्षित है

    इसके अलावा समय सीमा बैठक (टी एल मीटिंग) में नदारद सात अधिकारियों को भी आज नोटिस जारी किया गया है। समय सीमा की बैठक में बिना आधिकारिक जानकारी दिए अनुपस्थिति और अपना प्रतिनिधि भी नहीं भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए शोकाज नोटिस जारी किया गया है। शोकॉज नोटिस जारी होने वालों में बृजेश पटौरिया कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एडीबी दुर्ग, सहदेव सोनवानी कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला खैरागढ़, पवन मेश्राम मंडी सचिव कृषि उपज मंडी गंडई, सुदेश सिंह मंडी सचिव कृषि उपज मंडी खैरागढ़, पूर्णिमा गुप्ता सहायक अभियंता क्रेडा राजनांदगांव, सौरभ ताम्रकार अनुविभागिय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा छुईखदान, आरके राठौर अनुविभागिय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खैरागढ़ का नाम शामिल है। इन सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित नहीं होने या अपना प्रतिनिधि नहीं भेजने पर नोटिस जारी हुआ है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh chhattisgarh accident news chhattisgarh breaking news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh latest news today chhattisgarh news chhattisgarh news 01 may 2024 chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news live today chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarhi news hindi news latest news live news madhya pradesh news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.