Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    August 2, 2026

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    August 2, 2026

    भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
    • भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं
    • भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार
    • IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच की मांग
    • आरक्षण पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी सेवा से हटाए गए
    • अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जबलपुर को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 362 करोड़ की सीवेज परियोजना समेत कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कोरोना काल में हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाला मामले में EOW ने शुरू की जांच, जल्द हो सकती है अधिकारियों-कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

    कोरोना काल में हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाला मामले में EOW ने शुरू की जांच, जल्द हो सकती है अधिकारियों-कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 3, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ कोरोना काल में हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुरू कर दी है। जिन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, उनसे संबंधित सभी दस्तावेज जिले के शिक्षा अधिकारी से EOW ने मांगी है। दस्तावेजों की जांच के बाद घोटाले में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में शिक्षा विभाग के कई कर्मियों ने जान गंवाई, जिसके बाद विभाग ने मृत कर्मियों के स्वजन को अनुकंपा नियुक्ति दी थी। इसमें भारी धांधली का आरोप लगा था।

    शिकायत में कहा गया था कि शिक्षा विभाग ने बिना शपथ-पत्र की जांच के ही अनुकंपा नियुक्ति दे दी। इसे लेकर भाजपा ने जमकर हंगामा किया था। विधानसभा में भी यह मामला उठा था। विवाद बढ़ता देख गलत शपथ पत्र देने वाले 10 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही प्रभारी डीईओ दासरथी को निलंबित भी किया गया था। अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में है कि दिवंगत विवाहित शासकीय सेवक के परिवार में यदि पूर्व से ही कोई सदस्य शासकीय सेवा में हैं तो अन्य किसी भी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी।

    Read Also-  मदरसे में शर्मनाक वारदात, 8 साल के मासूम के साथ सीनियर ने किया कुकर्म

    शिक्षा विभाग में बैजनाथ राम सहायक ग्रेड-2 के पद पर शासकीय हाई स्कूल सिटोंगा विकासखंड जशपुर जिला जशपुर में पदस्थ थे। कोविड के दौरान छह अप्रैल 2020 को उनकी मृत्यु हुई। आठ जून 2020 को उसके पुत्र प्रेम कुमार राम को अनुकंपा नियुक्ति देने का आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा हुआ था।

    अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आधार पर उसे चार फरवरी 2022 को सहायक ग्रेड 3 के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुड़केला विकासखंड जशपुर जिला जशपुर में अनुकंपा नियुक्ति दी गई। प्रेम कुमार राम ने अपने पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र में इस बात की जानकारी छिपाई थी कि मृतक का एक और पुत्र व प्रेम कुमार राम का एक भाई मन कुमार राम शा. पूमा. विद्यालय तालसिली विकासखंड मनोरा जिला जशपुर में भृत्य है।

    प्रेम कुमार राम के खिलाफ यह शिकायत आने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रेम कुमार राम को बर्खास्त कर दिया। वेतन की वसूली मां की पेशन से की गई। ऐसा ही मामला बिलासपुर के मुंगेली सहित कई जिलों का सामने आया था। अब मामले की जांच EOW कर रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh chhattisgarh accident news chhattisgarh breaking news chhattisgarh bus accident news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh latest news today chhattisgarh naxal news today chhattisgarh news chhattisgarh news live today chhattisgarh news naxal attack today chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarhi news hindi news latest news madhya pradesh news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.