Khabarwaad Durg: प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को हैं। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अपराधिक प्रवृति के लोगों और संदिग्धों पर लगातार पुलिस अपनी नजर रख रही है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।
Read also: सुबह खाली पेट पानी में ये मसाला मिलाकर पीने से मोटापा हो सकता है कम, हाज़मा भी होगा दुरुस्त; जानें कैसे बनाएं?
इस फ्लैग मार्च में जिले की कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेंद्र शुक्ला समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक चौराहों और मार्गों से होते हुए निकाली गई, और पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुई। पुलिस के द्वारा लगातार लाउंज, गेस्ट हाउस और होटलों की जांच की जा रही। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। जिससे जिले में अशांति का माहौल निर्मित न हो।




