Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » देश के बड़े हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा था मौलाना, सूरत से गिरफ्तार, ये लोग थे निशाने पर

    देश के बड़े हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा था मौलाना, सूरत से गिरफ्तार, ये लोग थे निशाने पर

    adminBy adminMay 4, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    Khabarwaad National Desk: देश के बड़े हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सूरत क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। सूरत के पुलिस कमिशनर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि मौलाना के मोबाइल फोन से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली। जांच में पता चला कि आरोपी मौलाना देश के शीर्ष हिंदू नेताओं पर हमले और हत्या की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी दुश्मन देश से भी संपर्क में था और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा था।

    छोटे बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता था आरोपी

    पुलिस कमिशनर अनुपम सिंह गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए मौलाना सोहेल अबू बकर के बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मौलवी को सूरत के चौक बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सूरत के कामरेज इलाके के कठोर गांव का रहने वाला है। आरोपी धागे की फैक्टरी में मैनेजर के तौर पर काम करता है और गांव में छोटे बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है। जब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो कुछ ऐसी चैटिंग और कॉल डिटेल मिली जो हैरान कर देने वाली थी।

    Read Also: Jammu- Kashmir में वायुसेना की गाड़ी पर बड़ा आतंकी हमला, पांच जवान घायल, 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग

    ये हिंदूवादी नेता आरोपी के निशाने पर थे

    आरोपी के मोबाइल फोन में सूरत के राष्ट्रीय सनातन धर्म के अध्यक्ष और हिंदू वादी नेता उपदेश राणा को मारने की प्लानिंग की चैट थी। इसके अलावा हैदराबाद के बीजेपी विधायक राजा सिंह और नुपुर शर्मा को धमकी देने और उनको टारगेट करने की प्लानिंग आरोपी के मोबाइल फोन से मिली है। आरोपी के फोन से पाकिस्तान और नेपाल में कई बार कॉल किया गया है। पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की बात का भी चैट में खुलासा हुआ है।

    उपदेश राणा ने दर्ज कराई थी एफआईआर

    बता दें कि सूरत के हिंदूवादी नेता उपदेश राणा ने पिछले महीने धमकी मिलने की एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। मौलाना की कॉल डिटेल में भी धमकी देने की चैट मिली है। अभी सूरत क्राइम ब्रांच की टीम जांच करेगी। आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए अपने टारगेट को अलग नाम से बुलाते थे। जैसे उपदेश राणा का नाम ढक्कन रखा था।

    पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में था आरोपी

    आरोपी के ग्रुप में सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे देशों के लोग भी जुड़े हुए हैं। जिसमें पाकिस्तान, नेपाल, इंडोनेशिया , वियतनाम ,कजाकिस्तान भी शामिल है। आरोपी को पाकिस्तान के हैंडलर ने भी उनको भरोसा दिया था कि हम जल्द से जल्द आप तक हथियार पहुंचा देंगे।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.