KHASBARWAAD BILASPUR. एक तरफ छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनावी मौसम गरमाया हुआ है, जिसे लेकर पुलिस विभाग में काफी सरगर्मी देखने को मिल रही है। वही दूसरी ओर बिलासपुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात वर्दीधारी पुलिसकर्मी जुआ खेलते कैमरे में कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि यहा बड़े पैमाने पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी, मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवर मतदान केंद्रों में रवानगी से पहले ये जुए का महफिल सजाए हुए थे। जिसे देखकर एक निजी संस्था के रिपोर्टर ने विडियों बनाया, चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे वर्दीधारी कैमरे को देखकर मुंह छिपाते इधर उधर भागते दिखे। और उन्होंने रिपोर्टर पर पथराव कर दिया। फ़िलहाल एसपी ने वीडियो देखने के बाद मामले को संज्ञान में ले लिया है।




