Khabarwaad Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ते हुए दिखाई दिए है।
इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस का है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले बिलासपुर जिले में ही भीषण सड़क हादसा हो गया था। जहां नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं और 7 की हालत गंभीर बताई जा रहे थे। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी।
Read also: पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इस बात को लेकर हुआ विवाद
बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी बीच रतनपुर नेशनल हाईवे पर बीएलटी कॉलेज के पास बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियो को ग्रामीणों की मदद बस से बाहर निकाला गया।




