Khabarwaad BalodaBazar: जिले में दादी सास के तानों से तंग आकर बहू ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दादी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना सिटी कोतवाली का है।
जानकारी के मुताबिक ताराशिव गांव की एक महिला ने प्रेम विवाह किया था। जिसे दादी सास पंसद नहीं करती थी और उसे प्रताड़ित करती है। अक्सर इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की नीयत से कुएं में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
Read Also: पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा, तूफान और तेज हवाओं से गिरा विशाल होर्डिंग, की मौत और 59 जख्मी
पुलिस ने इस मामले में मृतिका के पति पियूष पटेल से पूछताछ की। तब उसने बताया कि मैं और लीला ने प्रेम विवाह किया था। जो कि मेरी दादी को पंसद नहीं था। इसी बात को लेकर अक्सर वह लीला को ताने देती थी। आत्महत्या वाले दिन भी दोनों के बीच में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिससे परेशान और प्रताडित होकर मृतिका ने रात में अपने घर की बाड़ी के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पति के बयान के बाद दादी सास के विरुद्ध अपराध धारा 306 भादवि के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।




