Khabarwaad Raipur: विधानसभा इलाके में रहने वाली कारोबारी परिवार की महिला से 30 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई है। महिला को वीडियो लाइक करने पर कमीशन देने का झांसा दिया गया। उन्होंने वीडियो को लाइक किया तो खाते में ग्यारह सौ रुपए आए। फिर उन्हें अलग-अलग टास्क दिया गया। ये टास्क पूरा किया तो खाते में और पैसा आया. फिर उन्हें टास्क देकर पैसा निवेश कराया गया।
Read Also: CG NEWS: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, इन भत्तों के संबंध में नया आदेश जारी
इस दौरान सड्डू चैतन्य ग्रीन निवासी श्वेता मेहरा (35) झांसे में आ गई। इसी का फायदा उठाकर महिला ने धीरे-धीरे कर 30 लाख रुपए जमा करवा लिए। उन्होंने पैसा वापस मांगा तो ठग उनसे और जमा करने को कहने लगे। पैसा नहीं देने पर जमा किया हुआ पैसा डूबने की धमकी दी। तब महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाया।




