KHABARWAAD BILASPUR. छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला रतनपुर थाना क्षेत्र में आया है। जहां पर युवती अपने रिश्तेदारी में छठी के कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ पहुंची थी। इस दौरान युवक ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। युवती रात को ही थाने में शिकायत करने जा रही थी। युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसने शादी का झांसा देकर युवती को सुनसान जगह पर खेत में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी से इंकार करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आयुष्मान कार्ड से इलाज पर प्रतिबंध
बता दें, मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। उस क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आठ मई को वह रिश्तेदार के घर छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। वहां पर जेंजराडीह में रहने वाला संजय सिसोदिया उम्र 24 वर्ष भी आया था। युवक ने उसे करमे में ले जाकर जबरदस्ती की। युवती इस घटना की शिकायत करने रात में ही रतनपुर थाना आ रही थी। युवक ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर खेत में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। दूसरे दिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




