Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पुलिस कमिश्नरेट के नए नियमों के बीच गणेश समितियों को राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश

    September 12, 2026

    शिकायत मिलते ही एक्शन में खनिज विभाग, अवैध खनिज परिवहन करते 5 वाहन जब्त

    September 12, 2026

    ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस कमिश्नरेट के नए नियमों के बीच गणेश समितियों को राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश
    • शिकायत मिलते ही एक्शन में खनिज विभाग, अवैध खनिज परिवहन करते 5 वाहन जब्त
    • ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
    • ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, सोलर दीदी बनकर घरों में लगा रहीं सोलर सिस्टम
    • ‘बीजेपी में सब ठीक नहीं’, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- नाराज फूफा संपर्क में, आने वाले दिनों में होंगे बड़े धमाके
    • छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए होगा प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन
    • धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चाय या कॉफी पीने को लेकर आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी भूल, ICMR ने दी चेतावनी, वजह भी बताई

    चाय या कॉफी पीने को लेकर आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी भूल, ICMR ने दी चेतावनी, वजह भी बताई

    adminBy adminMay 14, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    Khabarwaad National Desk: अगर आप भी भोजन करने के पहले या बाद में चाय का कॉफी पीते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने ऐसा करने से बचने की सलाह दी है. ये दोनों ही पेय पदार्थ भारतीय संस्कृति में गहरे से रचे-बसे हैं, लेकिन अब आईसीएमआर ने इनके सेवन को लेकर संयम बरतने को कहा है.

    आईसीएमआर ने हाल ही में राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) के साथ साझेदारी में 17 नए आहार दिशानिर्देश पेश किए हैं, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में स्वस्थ खाने की आदतों को प्रोत्साहित करना है.

    read also: तीन दिनों से लापता तेल कारोबारी की शिवनाथ नदी में मिली लाश, नशे का था आदी

    ये दिशानिर्देश विविध आहार और सक्रिय जीवनशैली के महत्व पर जोर देते हैं. चाय और कॉफी की अहमियत को पहचानते हुए, मेडिकल एक्सपर्ट्स ने संभावित स्वास्थ्य चिंताओं के कारण इन दोनों के ज्यादा सेवन को लेकर भी चेतावनी दी है.

    आईसीएमआर के शोधकर्ताओं ने बताया कि चाय और कॉफी में “कैफीन होता है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को ना सिर्फ उकसाने का काम करता है, बल्कि वह शरीर को अपने ऊपर निर्भर रहने के लिए भी प्रेरित करता है”.

    गाइडलाइंस में चाय और कॉफी में मिलने वाली कैफीन की मात्रा के बारे में भी बताया गया है, जिसके मुताबिक 150 मिलीलीटर कप ब्रूड कॉफी में 80-120 मिलीग्राम कैफीन होता है, इंस्टेंट कॉफी में 50-65 मिलीग्राम और चाय में कैफीन की मात्रा 30-65 मिलीग्राम होती है. आईसीएमआर ने अपनी एडवाइस में कहा है कि प्रतिदिन केवल 300 मिलीग्राम कैफीन का सेवन ही करना चाहिए.

    आईसीएमआर ने भोजन से पहले और बाद में कम से कम एक घंटे तक चाय या कॉफी से परहेज करने की भी सलाह दी क्योंकि इनमें टैनिन होता है, जो शरीर में आयरन को ग्रहण करने की क्षमता को कम कर सकता है.

    टैनिन पेट में आयरन से बंध जाता है, जिससे शरीर के लिए आयरन को ठीक से अवशोषित करना कठिन हो जाता है. इससे आयरन की कमी और एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसमें कहा गया है कि अत्यधिक कॉफी के सेवन से हाई ब्लडप्रेशर और हृदय संबंधी अनियमितताएं भी हो सकती हैं.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    coffee coffee & tea coffee and tea coffee cherry tea coffee fruit tea coffee leaf tea coffee or tea coffee vs green tea coffee vs tea caffeine coffee vs. tea green tea green tea benefits green tea coffee green tea vs coffee ovo majid tea coffee tea tea coffee tea or coffee tea or coffee which is better tea over coffee tea vs coffee tea with coffee tea ya coffee which is better tea or coffee
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.