Khabarwaad Durg: तीन दिनों से लापता व्यापारी की लाश शिवनाथ नदी में मिली है। सूचना मिलते ही अंजोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान गवली पारा निवासी सिद्धार्थ जैन (40) के रूप में हुई है। मृतक तेल कारोबारी थी। उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।
Read also: छत्तीसगढ़ के शिक्षक दंपत्ति की मध्यप्रदेश में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार स्कार्पियों पेड़ से टकराई, गाड़ी के उड़े परखच्चे
जानकारी के मुताबिक मृतक सिद्धार्थ जैन नशे का आदी था। उसका इलाज देवादा के निजी अस्पताल में चल रहा था। वो करीब 15 दिन भर्ती रहा है। कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था।
Read Also: IPL 2024, DC vs LSG: आज दिल्ली हारी तो प्लेऑफ रेस से होगी बाहर, लखनऊ ने 4 में से 3 मुकाबले जीती
पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ के नशे का आदि होने के कारण उसे परिवार के लोग लगातार समझाते थे। तीन दिन पहले वह घर से गायब हो गया था। जिसकी परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। फिर मंगलवार को नदी में शव बरामद हुई।
Read Also: ‘प्रोफेसर’ निकला ड्रग्स कारोबार का मास्टरमाइंड, फ़िल्मी अंदाज में करते थे डील, लग्जरी कार, 6600mg कोकीन जब्त




