Khabarwaad Korba: इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि चार की संख्या में बाघ और शावक सड़क को पार कर रहे हैं। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग वायरल वीडियो की पुष्टि करने में लगा है। मामला जिले के पाली वन परिक्षेत्र के डीजे सांगा इलाके का है।
Read Also: जेंडर चेंज करवाने के बाद शादी से मुकर गया प्रेमी, कोतवाली में किन्नर ने साथियों संग काटा जमकर बवाल
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार आयम के घर शादी थी। शादी में शामिल होकर सरपंच और ग्रामीण मोटर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। तभी उन्हें रामटॉक जंगल के छिंदपहरी और सपलवा रोड के तिराहे के पास बाघ दिखे। जिसके बाद उन्होंने लगातार मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाया।
Read Also: पूर्व पार्षद के घर मिला नोटों का अंबार, 5 देशी कट्टा बरामद, लग चुका है रेप का आरोप
उसके बाद भी बाघ वहां से हटे नहीं। यहां से दोनों व्यक्ति अपने गांव आकर पंचायत के लोगों को बाघ के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी इलाके में बाघ देखे जा चुके हैं। कई बार इनके द्धारा मवेशियों का शिकार भी कर चुके हैं। वहीं वन मंडल परिक्षेत्र में बाघ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।




